Thursday, 22 April 2010

कैसे वो कह दे /

कैसे वो कह दे ,
कौनसा वक़्त बड़ा था ;
.
कैसे वो स्वीकारे ,
कौनसा रिश्ता दिल में गड़ा था ;
.
याद है उसे ,
बचपन के हंसी पल ,
पिता की गोद माँ का निश्चल मन ;
.
याद है उसे ,
पहले प्यार का पहला आलिंगन ,
वो सिने की धड़कन पहला चुम्बन ;
.
याद है उसे ;
पति की पहली बातें ,
कितने ही हंसती खिलखिलाती रातें ;
.
याद है उसे ;
बच्चे का पेट में अवतरण ,
उन नन्ही उँगलियों की पकड़न ;
.
याद है उसे /
. .

मौत की चारपाई पे लेटी ,
वो निर्णय लेने में असमर्थ है ,


कौनसा पल सबसे सुंदर ,
कौन है उसके दिल की गहराईयों में सबसे अंदर ;
कैसे वो कह दे /

.

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

जनवरी से दिसंबर 2026 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस

  जनवरी से दिसंबर 2026 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रत्येक दिवस का विस्तृत परिचय, महत्व और शैक्षणिक उपयोग भूमिका: यह वार्षि...

Popular Posts