Showing posts with label तुम्हारी बातें. Show all posts
Showing posts with label तुम्हारी बातें. Show all posts

Monday, 11 November 2013

तुम्हारी बातों के निवाले

तुम्हारी बातों के निवाले 

पेट नहीं, मन भरते हैं । 

इन्हें मन भर के खाता हूँ 

उदासियों की भूख में । 

और सो जाता हूँ 

तुम्हारी यादों की चादर तान । 

सुबह के कलेवे में भी 

 स्मृति शेष ,

 तुम्हारे ही सपने होते हैं । 

फ़िर तुम्हारी बातों में 

 शामिल भी तो रहता है -

गाढ़ी सी शिकायत 

थोड़ा तीखा मनुहार 

मुस्कान के हलके फुलके

दानेदार मस्ती में पकी शरारतें 

और प्यार का नमक, 

स्वादानुसार  । 

और अंत में 

कुछ मीठे के लिए ,

छोड़ जाती हो 

अपने एहसास का एक कतरा,

मेरी आँखों की कोर में । 

                                 ------------------------ मनीष कुमार मिश्रा 



समय, स्मृति और मनुष्य की तलाश : ‘अक्टूबर उस साल’ का आलोचनात्मक पुनर्पाठ

  समय, स्मृति और मनुष्य की तलाश : ‘अक्टूबर उस साल’ का आलोचनात्मक पुनर्पाठ समकालीन हिंदी कविता का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष यह है कि उसने जीवन के ...