Showing posts with label हिंदी ब्लॉग्गिंग पे राष्ट्रीय संगोष्ठी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी ब्लॉग्गिंग पे राष्ट्रीय संगोष्ठी. Show all posts

Monday 8 November 2010

हिंदी ब्लॉग्गिंग पे राष्ट्रीय संगोष्ठी

हिंदी ब्लॉग्गिंग पे राष्ट्रीय संगोष्ठी :-
                                मित्रों यु.जी.सी. और अपने महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मैं एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने का मन बना रहा हूँ. जिसका विषय होगा हिंदी ब्लॉग्गिंग :स्वरूप ,व्याप्ति और संभावनाएं .
                   इस आयोजन के पीछे जो मुख्य बिंदु हैं ,वे हैं  
* हिंदी ब्लॉग्गिंग क़ी गतिविधियों से प्राध्यापक जगत को जोड़ना .
* ब्लागर्स और प्राध्यापकों का बीच सम्बन्ध स्थापित करना .
* ब्लॉग्गिंग पर किताब प्रकाशित करने क़ी सम्भावना पर चर्चा करना . 
* हिंदी साहित्य क़ी एक विधा के रूप में हिंदी ब्लॉग्गिंग क़ी स्थिति को देखना . 
* हिंदी ब्लॉग्गिंग पर शोध कार्यों क़ी संभावनाएं तलाशना . 
* अध्ययन -अध्यापन में ब्लॉग क़ी भूमिका तलाशना .
                                  आप लोगों क़ी इस बारें में क्या राय है. यदि आप इस संगोष्ठी का हिस्सा बनना  चाहते हैं  तो कृपया  संपर्क करें .
                                                   डॉ. मनीष कुमार मिश्रा 
                                                         ९३२४७९०७२६