सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

medicine on swaine flu लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वाइन फ्लू विस्की पीने से ठीक होगा ?

हाल ही में यह खबर विविध माध्यमो द्वारा आई की विस्की पीने से स्वाइन फ्लू दूर रहेगा । अब यह एक नई बहस का विषय बन गया है । इसका कोई विज्ञानिक आधार तो नही है ,पर चर्चा गरम है । हो सकता है की यह पीने वालो के लिए पीने का कोई नया बहाना ही हो । क्योंकि कहते हैं ना-- पीने वालो को तो पीने का बहाना चाहिए । ऐसे में यह कह पाना मेरे लिए कठिन है की आप को पीने की सलाह दूँ की नही ? अब यही कह सकता हूँ की पीयो लेकिन रखो हिसाब, की थोडी -थोडी पीया करो । वैसे इस बारे में नेट पे कई लेख हैं । कुछ मैं यंहा आप के पढ़ने के लिए दे रहा हूँ ,उनके लिंक के साथ । http://http://www.foxnews.com/story/0,2933,536583,00.html Russian soccer fans have been told to drink whiskey on their trip to Wales for next month's World Cup qualifier to ward off the H1N1 swine flu virus, the head of the country's supporter association (VOB) said Monday. "We urge our fans to drink a lot of Welsh whiskey as a form of disinfection," VOB head Alexander Shprygin told Reuters. "That should cure all symptoms of the disease...

स्वाइन फ्लू का आयुर्वेदिक प्रभावशाली इलाज

स्वाइन फ्लू दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है । यह सच है की इसका इलाज है ,लेकिन इतने बड़े देश मे यह सरकार के बस की बात नही नजर आ रही है । ऐसे मे हमे ख़ुद ही सावधानी से काम लेना होगा । हमारे यंहा आयुर्वेद मे कुछ ऐसी औसधियाँ हैं जिनका उपयोग कर के हम अपनी रोग प्रतिकारक छमता को बढ़ा सकते हैं । इन दवाओं को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । और इनका कोई side effect भी नही है । साथ ही साथ इन दवाओं की कीमत भी सामान्य ही है । ऐसी कुछ दवाये इस प्रकार हैं - १। तुलसी तुलसी एक गुन कारी औषधि है । इसकी २ से ४ पत्तियों का सेवन हमे नित्य करना चाहिए। साथ ही इसे चाय मे डाल कर भी उपयोग मे लाया जा सकता है । २। गिलोय (अमृता ) गिलोय की एक फूट बेल और तुलसी की सात -आठ पत्तियाँ पीसकर और उसका रस उबालकर पीने से भी हमे फायदा होगा । ३। चिरैता चिरैत्ता की लकडियाँ उबाल कर उसका काढा पीने से भी हमारी रोग प्रतिकारक छमता बढती है । ४। आंवला आंवला विटामिन c से भरा होता है। अतः हमे इसका भी भरपूर सेवन करना चाहिए । इन चीजो का इस्तमाल कर के हम स्वाइन फ्लू से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं । आप भी इन पर अपनी राय अवस्य दे ।...