सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शायद किसी दिन

 शायद किसी दिन किसी आदेशानुसार नहीं  बल्कि इच्छानुसार करूंगा एक ज़रूरी काम  जिसकी कोई सूचना नहीं उसी की आरजू में उसके जिक्र से भरी  एक नर्म और हरी कविता लिखूंगा  उस दुर्लभ एकांत में चुप्पियों का राग होगा  उजालों के कतरे से अंधेरा वहां सहमा होगा  हँसने और रोने का  कितना सारा क़िस्सा होगा ! वहां जीवन की पसरी हुई गंध मोहक और मादक होगी वहां उस दिन उस कविता में शायद तुम्हारा नाम भी हो  यदि ऐसा न हुआ तो भी  वह कविता तुम्हारे नाम होगी ।        डा. मनीष कुमार मिश्रा        के एम अग्रवाल महाविद्यालय         कल्याण पश्चिम         महाराष्ट्र         manishmuntazir@gmail.com

Renu

 FANISHWARNATH RENU Ka Sampurn Katha Sahitya (फणीश्वरनाथ रेणु का सम्पूर्ण कथा साहित्य) https://www.amazon.in/dp/9390410851/ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc_87830S0TZ6EZV1DH0N7N

UGC care listed research Journal

 अनहद लोक ISSN no UGC care listedPeer-Reviewed रिसर्च जर्नल अंक 14के लिए 10 November 2021तक आलेख आमंत्रित हैं कला संस्कृति के किसी भी पक्ष पर लेख भेज सकते हैं ।लेख मौलिक , सारगर्भित व शोध परक हों पेपर सबमिट करने से पूर्व गाईड लाईन पढ़ें  #We are inviting Articles for Volume 14th of  U G C care listed Peer-Reviewed Research Journal ANHAD LOK (ISSN). Writers can send articles on any part related to Art & Culture and it has to be original, abstract and research oriented. Last Date of Article submission- 10th November 20201 Email ID- anhadlok.vyanjana@gmail.com Link-http://vyanjanasociety.com/ Guidelines - http://vyanjanasociety.com/guidelines /https://forms.gle/C7KZTqioQ72d5TnA9

पूरा दुख और आधा चाँद - परवीन शाकिर

पूरा दुख और आधा चाँद हिज्र की शब और ऐसा चाँद दिन में वहशत बहल गई रात हुई और निकला चाँद किस मक़्तल से गुज़रा होगा इतना सहमा सहमा चाँद यादों की आबाद गली में घूम रहा है तन्हा चाँद मेरी करवट पर जाग उठ्ठे नींद का कितना कच्चा चाँद मेरे मुँह को किस हैरत से देख रहा है भोला चाँद इतने घने बादल के पीछे कितना तन्हा होगा चाँद आँसू रोके नूर नहाए दिल दरिया तन सहरा चाँद इतने रौशन चेहरे पर भी सूरज का है साया चाँद जब पानी में चेहरा देखा तू ने किस को सोचा चाँद बरगद की इक शाख़ हटा कर जाने किस को झाँका चाँद बादल के रेशम झूले में भोर समय तक सोया चाँद रात के शाने पर सर रक्खे देख रहा है सपना चाँद सूखे पत्तों के झुरमुट पर शबनम थी या नन्हा चाँद हाथ हिला कर रुख़्सत होगा उस की सूरत हिज्र का चाँद सहरा सहरा भटक रहा है अपने इश्क़ में सच्चा चाँद रात के शायद एक बजे हैं सोता होगा मेरा चाँद। 🔴🟢🟣🟠🔵 *परवीन शाकिर*

भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी : जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने ।

                                                                                                             डॉ. मनीष कुमार मिश्रा                भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में एक महत्वपूर्ण पुस्तक का प्रकाशन हुआ I अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक का शीर्षक है “ Pandit Bhimsen Joshi : Ce...

Ugc care listed Anhad lok

 अनहद लोक ISSN no UGC care listedPeer-Reviewed रिसर्च जर्नल अंक 14के लिए 10 November 2021तक आलेख आमंत्रित हैं कला संस्कृति के किसी भी पक्ष पर लेख भेज सकते हैं ।लेख मौलिक , सारगर्भित व शोध परक हों पेपर सबमिट करने से पूर्व गाईड लाईन पढ़ें  #We are inviting Articles for Volume 14th of  U G C care listed Peer-Reviewed Research Journal ANHAD LOK (ISSN). Writers can send articles on any part related to Art & Culture and it has to be original, abstract and research oriented. Last Date of Article submission- 10th November 20201 Email ID- anhadlok.vyanjana@gmail.com https://forms.gle/C7KZTqioQ72d5TnA9 Guidelines -

स्नेह मिलन सम्मान समारोह संपन्न ।

उत्तर भारतीय एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कल्याण पश्चिम द्वारा आज दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को जोशी बाग स्थित यशोदा हाल में स्नेह मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर सोमैया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के डीन डॉ सतीश पाण्डेय, के एम अग्रवाल महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ राज बहादुर सिंह, डा महेश भिवंडिकर, डा संतोष कुलकर्णी, डा अनंत द्विवेदी , डा पद्मिनी उपस्थित रहे । श्री ब्रजेश पांडेय जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । सृजन संस्था के अध्यक्ष श्री रामचंद्र पाण्डेय, श्री मुरलीधर तिवारी, श्री विश्वनाथ दुबे, श्री अमित तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर सम्मान किया गया । शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई प्राध्यापकों को विद्या रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित भी किया गया । विद्या रत्न पुरस्कार से सम्मानित होनेवाले लोगों में डा महेश भिवंडिकर, डा राज बहादुर सिंह, डा अनंत त्रिवेदी, डा श्याम सुंदर पांडेय, डा मनीष कुमार मिश्रा, डा पद्मिनी कृष्णा, डा संतोष कुलकर्णी, डा नूतन पांडेय, श्री ज्ञान चतुर्वेदी, श्री सुधाकर ठोके,  श...