Showing posts with label प्यार /. Show all posts
Showing posts with label प्यार /. Show all posts

Saturday, 24 April 2010

संतप्त मन अपने विकार से /

संतप्त मन अपने विकार से ,
आस क्यूँ रखा प्यार से ;
.
संतप्त मन अपने विकार से ,
.
विप्लव अभिलाषाएं लाती है ,
लालायित इच्छाएं तड़पाती हैं ;
.
प्यार इक विशाल वृछ है ,
कामनाएं कांटे सदृश हैं ;
.
प्यार सुख देने का नाम है ;
प्यार एक दैविक ध्यान है ;
.
त्याग स्नेह इसकी परिभाषा ,
होती नहीं इसमे कोई आशा ;
.
संतप्त मन अपने विकार से ,
गम है मिलता अहंकार से /

संतप्त मन अपने विकार से /

Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts