Showing posts with label आज जब वैलेंटाईनडे है. Show all posts
Showing posts with label आज जब वैलेंटाईनडे है. Show all posts

Monday, 13 February 2012

आज जब वैलेंटाईनडे है

आज जब वैलेंटाईनडे है,

यार बस तुम ही याद आयी हो ।

इतने सालों बाद भी,

राख़ के नीचे दबे अंगार सी ,

तुम ही, बस तुम ही याद आयी हो ।

टूटे सपनों और रिश्तों के बावजूद ,

हर साँस के साथ छूटी आस के बावजूद ,

किसी और का होने, हो जाने के बावजूद,

सालों बिना किसी मुलाक़ात के बावजूद ,

अब मोबाइल में तुम्हारा नमबर न होने के बावजूद,

आज जब वैलेंटाईनडे है,

यार बस तुम ही याद आयी हो ।

ऐसा इसलिए क्योंकि ,

वो जो हमारे बीच का विश्वास था

वो आज भी कायम है और

हमेशा रहेगा ।

इसलिए जब भी  वैलेंटाईनडे आयेगा,

शुभे,  बस तुम ही याद आओगी ।

SANSKRIT DRAMA AND WESTERN DRAMATIC TRADITIONS: A Comparative Study with Special Reference to Contemporary Relevance

  SANSKRIT DRAMA AND WESTERN DRAMATIC TRADITIONS: A Comparative Study with Special Reference to Contemporary Relevance Dr. ManishKumar C. Mi...

Popular Posts