Showing posts with label ये उसके प्यार की खुशबू थी. Show all posts
Showing posts with label ये उसके प्यार की खुशबू थी. Show all posts

Saturday, 5 March 2011

ये उसके प्यार की खुशबू थी

सिलसिला जब तक चलता रहा
मेरा हौसला तब तक बढ़ता रहा 

उसका तो कुछ पता न था ,
मेरे अंदर ही   ख़्वाब पलता रहा .  

ये उसके प्यार की खुशबू थी,
मैं जिससे हरदम महकता रहा .

उसकी आँखों से जो पी लिए जाम,
ताउम्र मै बस बहकता रहा .

  सुना है, मेरे बाद  ,कई   रातों   तक ,
 वह  चाँद , छत  पर  सिसकता   रहा . 

एक दर्जी  की तरह  जिन्दगी  भर ,
 मैं फटे  रिश्तों  को  सिलता  रहा . 


    
  

संविधान सभा की बहसों में शराब अनुच्छेद 47 की निर्मिति, निषेध-विमर्श, स्वतंत्रता, जनस्वास्थ्य और आदिवासी स्वायत्तता का ऐतिहासिक-संवैधानिक अध्ययन डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा

  शोध-आलेख संविधान सभा की बहसों में शराब अनुच्छेद 47 की निर्मिति, निषेध-विमर्श, स्वतंत्रता, जनस्वास्थ्य और आदिवासी स्वायत्तता का ऐतिहासिक-सं...

Popular Posts