Showing posts with label तेरे इश्क़ के बहाने ही सही. Show all posts
Showing posts with label तेरे इश्क़ के बहाने ही सही. Show all posts

Monday, 29 April 2013

तेरे इश्क़ के बहाने ही सही ,

कभी-कभी जो मिलना हो जाता है 
बस उतना ही तो जीना हो जाता है । 

मेरी इन  खामोश तनहाइयों में,
उसका दबे पाँव आना हो जाता है । 

ख़ुद के हालात पे क्या कहूँ ,
बस जीने के लिए जीना हो जाता है । 

तेरे इश्क़ के बहाने ही सही ,
रोज़ पीना - पिलाना हो जाता है । 

जब तु ने छू लिया तो यक़ीन आया ,
 पारस  छूने से, लोहा सोना हो जाता है । 

The Psychology of Donald Trump: Personality, Leadership, and Political Communication

  The Psychology of Donald Trump: Personality, Leadership, and Political Communication Abstract Donald J. Trump is one of the most studied a...

Popular Posts