सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2011 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाते हुए इस साल में भी

जाते हुए इस साल में भी , तेरा सिलसिला कायम रहा । आनेवाले इस साल में भी , तेरी ही जुस्तजू रहेगी । मेरे मौला मेरी ज़िंदगी का कोई साल उसके बिना ना हो । वो जो ज़िंदगी का ख़्वाब है । ख्वाइश है । उम्मीद है । ज़रूरत है । इंतजार है । सपना है  । प्यार है । और विश्वास है ।  

नए साल से कह दो कि

नए साल से कह दो कि- वह बिलकुल तुम्हारी तरह हो । शोख , चंचल और मासूम । इतनी मुलायम और मख़मली , जितना कि प्यार का हर सपना । और इतनी गर्म भी , जितनी की ज़िंदगी की सांसें । नए साल का रिश्ता उम्मीदों से वैसा ही हो , जैसा कि हम दोनों का सालों से है। नए साल की हर आहट , तेरे कदमों की आहट सी हो । नए साल में सुलझना हर उलझन का , आसान हो उतना ही जितना कि - तेरी रेशमी ज़ुल्फों का सवर जाना । तेरी आँखों में बसे हर मासूम सपने की तरह , दुनिया बनती रहे । सजती रहे । सवरती रहे । काश कि आने वाला यह नया साल , तुम्हारी तरह प्यार से भरा हो । तुम्हारी तरह ही  खास हो । तुम्हारी तरह ही मुस्कुराता हुआ , ज़िंदगी को ज़िंदादिली से जिने का , ख़ूबसूरत पैगाम हो ।    

International Conference on Civic Challenges, Democracy and Media

Any democracy needs a well-functioning and responsible state. But when a country is emerging from decades of dictatorship, it also needs to find ways to check, monitor, and restrain the power of political leaders and state officials. Here the role of civil society groups becomes important. Civil society means the entire range of organized groups and institutions that are independent of the state, voluntary, and at least to some extent self-generating and self-reliant. This of course includes non-governmental organizations like the ones in this room, but also independent mass media, think tanks, universities, and social and religious groups. Civil society can strengthen democracy to provide new forms of interest and solidarity that cut across old forms of tribal, linguistic, religious, and other identity ties. Democracy can not be stable if people only associate with others of the same religion or identity. When people of different religions and ethnic identities come together o...

हिंदी के विकास में प्रवासी हिंदी ब्लागरों का योगदान

      हिंदी के विकास में प्रवासी हिंदी ब्लागरों का योगदान                                                            * डॉ. मनीष कुमार मिश्रा सूचना और प्रौद्योगिकी के विकास ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । इंटरनेट और वेब मीडिया के कारण पूरा विश्व आपस में जुड़ा हुआ है। रोजी – रोटी की तलाश में दुनिया भर में भारतीय जाकर बसे हुए हैं । अपने देश , अपने लोग , अपनी भाषा और संस्कृति से हजारों किलोमीटर दूर लाखों भारतीय अपने दिल में हसरतों –अरमानों के न जाने कितने ही सिलसिले दबाये बैठे हैं । सारी सुख- सुविधाओं के बावजूद कोई कसक , सब को ही अंदर ही अंदर सालती है , तड़पाती है और रुलाती भी है । अपनों से दूर जाने का दुख किसे नहीं होता ? फिर इन्ही भारतियों में स...