अमरकांत क़ी कहानी देश के लोग और जोकर :- 'देश के लोग` कहानी अखिल नामक युवक के विचारों के आस-पास घूमती है। रात को रिक्शे पर से घर की तरफ आते समय उसके बगल में जो व्यक्ति बैठा है उसे आखिल हीन भाव से देखता है। वह सहयात्री के सीधे मुँह बात तक नहीं करता। अपने ही खयालों में डूबा रहात है। उसे बार-बार मोहन से हुई वार्तालाप याद आ रही थी। उसे यह बात बहुत संतोष प्रदान कर रही थी कि उसने यह बात मोहन से मनवा ही ली थी कि इस देश के लोग कातिल और कामचोर है। इसी कारण इस देश में न कोई अच्छा कलाकार है, न कोई अच्छा वैज्ञानिक है, न अच्छी शासन व्यवस्था है और न ही अच्छे नागरिक हैं। वह यह सब सोच रहा था कि चौराहा आ गया। उसने पैसे दिये और कुछ आगे बढ़ा ही था कि उसका सहयात्री सड़क पर गिर पडा। लोगों की भीड़ उसके आस-पास जमा हो गई। वह खून की कै कर रहा था। इसी बीच वह बेहोश होकर एक तरह लुढ़क गया। अखिल यह सब देखकर पलभर पश्चाताप करने लगा। फिर सोचा कि अगर वह उस सहयात्री से अच्छे...
हिन्दी साहित्य, भाषा-विज्ञान, समाज-विज्ञान, भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर प्रामाणिक शोधपरक आलेख। संपादक: डॉ. मनीष कुमार मिश्रा।