सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सामवेदी ईसाई ब्राह्मण: एक सामाजिक और भाषिक अध्ययन"

  भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला (IIAS) की UGC CARE LISTED पत्रिका "हिमांजलि" के जनवरी जून अंक 29, 2024 में मेरे और डॉ मनीषा पाटिल द्वारा लिखित शोधालेख "उत्तरी कोंकण के सामवेदी ईसाई ब्राह्मण: एक सामाजिक और भाषिक अध्ययन" को प्रकाशित करने के लिए संपादक मंडल एवं संस्थान का आभार।

राज कपूर शताब्दी वर्ष में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद संपन्न

 

ताशकंद में राज कपूर पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद संपन्न।

 

ताशकंद में राज कपूर पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद संपन्न।

 ताशकंद में राज कपूर पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद संपन्न। मंगलवार दिनांक 17 दिसंबर 2024 को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद संपन्न हुआ। राज कपूर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति केंद्र, भारतीय दूतावास ताशकंद एवं ताशकंद स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज के संयुक्त तत्त्वावधान में यह परिसंवाद आयोजित किया गया। परिसंवाद का मुख्य विषय था "हिंदी सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता और राज कपूर" ।  परिसंवाद के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता उज़्बेकिस्तान में भारत की राजदूत आदरणीय स्मिता पंत जी ने की । ताशकंद स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज की रेक्टर डॉ गुलचेहरा जी ने स्वागत वक्तव्य दिया । लाल बहादुर शास्त्री संस्कृति केंद्र के निदेशक श्री सितेश कुमार जी ने आयोजन की भूमिका स्पष्ट की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने फ़िल्म निर्देशक उमेश मेहरा जी उपस्थित थे। उमेश जी ने राज कपूर से जुड़े कई प्रसंगों को साझा किया।  वरिष्ठ भारतविद प्रोफेसर उल्फ़त मोहिबोवा ने राज कपूर और उज़्बेकिस्तान के रिश्तों की बारीक पड़ताल की । इस अवसर...