सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नया साल जब आता है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नया साल जब आता है ,--------------------------------------

नया साल  जब  आता  है , याद तुम्हारी लाता है .  तेरे  मेरे सपनो का , खंडहर मुझे दिखाता है .  नया साल ---------------------------------------   ना जाने  तेरी कितनी , बातें याद दिलाता है .  वक्त की शाखों से टूटे,  पत्तो सा बिखराता है . नया  साल -------------------------------------------   अपने  सपनो  की टूटन को, हर आहट में दिखलाता है .  अपनी हर छुअन को,  यादो में  सहलाता है .  नया साल ------------------------------- आ जाओगी शायद फिर तुम, एहसास यही दे जाता है .  मीठे-मीठे सपनो को , मेरे पास  सुलाता  है .  नया साल ----------------------------------   तेरे बाद उदास पड़े,  बिस्तर को  सहलाता है .  उदास इसकी सलवटों में ,  मेरी हंसी उड़ाता है .  नया साल जब --------------------------------   happy new year -2010