सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Swami Vivekanand

 

स्वामी विवेकानन्द: व्यक्तित्व और कृतित्व

     स्वामी विवेकानंद जी का जन्म मकर संक्रांति 12 जनवरी सन 1863 में कोलकाता के सिमला पाली,गौर मोहन मुखर्जी लेन, के एक संपन्न परिवार में सुबह 6.33 पर हुआ । आप अपने माता-पिता की छठवीं संतान थे।  आप के दो अन्य भाई महेन्द्रनाथ और भूपेन्द्र्नाथ थे । आप तीनों भाई आजीवन अविवाहित रहे । मात्र 39 साल की उम्र में स्वामी विवेकानंद ने जो ख्याति अर्जित की वो दुर्लभ है । भारत के सबसे प्रभावशाली शिक्षाविद् और आध्यात्मिक विचारक के रूप में स्वामी जी हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं । उनके निडर एवं साहसी व्यक्तित्व  के लिए कई लोग उन्हें एक आइकन / एक आदर्श के रूप में मानते हैं । युवाओं के लिए उनके सकारात्मक उपदेश, सामाजिक समस्याओं के प्रति उनका व्यापक दृष्टिकोण और वेदांत दर्शन पर अनगिनत व्याख्यान और प्रवचन हमेशा ही उनके व्यक्तित्व को एक प्रकाश पुंज के रूप में पूरी दुनियाँ को आकर्षित करता रहेगा । विवेकानंद का व्यक्तित्व  ज्ञान और विचार की व्यापकता और गहराई के लिए हमेशा ही उल्लेखनीय रहेगा । सामाजिक-आर्थिक और नैतिक संरचना में व्याप्त बुराइयों के प्रति संवेदनशीलता, अद्वैत तप और समाज स...

स्वामी विवेकानंद पर डॉ. हर्षा त्रिवेदी की पुस्तक प्रकाशित।

 स्वामी विवेकानंद पर डॉ. हर्षा त्रिवेदी की पुस्तक प्रकाशित। "स्वामी विवेकानंद: समग्र वैचारिक क्रांति" शीर्षक से डॉ. हर्षा त्रिवेदी द्वार संपादित पुस्तक आर. के. पब्लिकेशन, मुंबई से प्रकाशित हो चुकी है। इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, व्यक्तित्व और कृतित्व से संबंधित 26 आलेख हैं। पुस्तक की भूमिका पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ लेखिका डॉ विद्या विंदु सिंह ने लिखी है।       धर्म और अध्यात्म को आधार बनाकर स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्रवाद की जो प्रांजल ज्योति प्रज्वलित की उसकी विस्तार से चर्चा पुस्तक के कई आलेखों में है । उनके जीवन, परिवार, संन्यास, यात्राएं, व्याख्यान, संदेश, शिक्षा संबंधी विचार, युवाओं को संदेश और प्रकाशित साहित्य पर केंद्रित आलेख महत्वपूर्ण हैं । जो बात इस पुस्तक को विशेष बनाती है वो है समग्रता में स्वामी विवेकानंद को देखने का प्रयास । इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद से संबंधित सभी रंग उपलब्ध हैं जो समग्रता में एक ऐसा इंद्रधनुष बनाते हैं जिसकी छटा मोहक, महत्त्वपूर्ण और समाजोपयोगी है। डॉ. हर्षा त्रिवेदी ने आलेखों का चयन बड़ी सूक्ष्मता और ...