Showing posts with label अभी चुप भी रहो. Show all posts
Showing posts with label अभी चुप भी रहो. Show all posts

Friday, 5 May 2023

अभी चुप भी रहो ।

 











जुदा सबसे मेरे यार के अंदाज़ हैं 

नए नए परिंदों के नए परवाज हैं ।


तुफानों से बचकर निकले थे जो

साहिल पे डूबे ऐसे कई जहाज हैं ।


अभी चुप ही रहो कुछ भी ना कहो

कि बड़े गरम अभी उनके मिजाज़ हैं ।


सुन सको तो कभी सुनना ध्यान से 

चुप्पियों से भरी कितनी ही आवाज़ हैं । 


मैंने कहा कि प्यार है तुमसे बेइंतहां

बस इतनी सी बात पर हुज़ूर नाराज़ हैं।

              डॉ मनीष कुमार मिश्रा 


Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts