सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

anna hajare लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सत्ता वालों शर्म करो

अन्ना की ललकार है   सरकार ये गद्दार  है इनके उपर नहीं भरोसा ,  क्योंकि नेता ये मक्कार हैं . हिन्दुस्तानी जनता ने ,  कर दी  अब यलगार है .    सत्ता वालों शर्म करो, हो रहा तेरा धिक्कार है. अन्ना को झुकाने की,  हर चाल तेरी बेकार है.

गूंगी,बहरी दिल्ली की इस सरकार को

  घर से बाहर  निकलना होगा   अन्ना के साथ अब चलना होगा.  चुप रहने से, बात नहीं बननेवाली    पूरी ताकत से  चिल्लाना होगा.  गूंगी,बहरी  दिल्ली की इस सरकार को    इंकलाबी नारों से  जगाना होगा. सब कुछ बह जायेगा जन सैलाब में,  जन लोकपाल के बहाने दिखाना होगा.   गांधी के उन्ही हथियारों से दोस्तों ,  आजादी का नया बिगुल बजाना होगा.  एक साथ मिलकर लड़ते हुवे, भ्रष्टाचार को अब मिटाना होगा.

तिहाड़ जेल से भारत माँ का,बेटा खूब दहाड़ा है

   अत्याचारी नेताओं को अन्ना ने ललकारा है   तिहाड़ जेल से भारत माँ का,बेटा  खूब दहाड़ा है .  लोकतंत्र के गालों पे ,जिसने जड़ा तमाचा है उनको सबक सिखाने को,भारत सारा जागा है . अन्ना की आंधी के आगे , कोई ना टिक पायेगा   जो बीच राह में आएगा,तिनके सा उड़ जाएगा .  संसद के गलियारों में,अन्ना ही अब गूंजेगा  एक साथ भारत पूरा, उठकर दिल्ली पहुंचेगा . वीर शहीदों की धरती को,अब तो हमे बचाना है साथ में अन्ना के हमको, लोकपाल बिल लाना है. वन्दे मातरम् !!  जय हिंन्द !!         

क्या हमे अन्ना हजारे का साथ देना चाहिए ?

लोकपाल बिल को लेकर आज कांग्रेस सरकार और अन्ना हजारे आमने -सामने हैं. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आज अन्ना हजारे को ही भ्रष्ट साबित करने की कोशिस करते हुवे दिखाई दिए,लेकिन पल भर में ही उनका झूट जनता के सामने मीडिया द्वारा ही आ गया.ऐसे में जहन में एक सवाल उठा कि आखिर यह कौन है जिसने पूरी की पूरी सरकार के नाक में दम कर रखा है. आखिर सरकार आज इतनी डरी हुई क्यों है ? क्या आत्मकेंद्रित हो चुके इस देश के मध्यम वर्ग और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते निम्न मध्यवर्ग को सरकार के खिलाफ खड़े करने की ताकत अन्ना हजारे में है ?       समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सशक्त जन लोकपाल को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कहा है कि मैं तब तक लड़ता रहूंगा, जब तक शरीर में प्राण है। हमारा मकसद भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवा कर आम जनता को राहत देना है। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जन लोकपाल बिल को लेकर एक बार फिर से जन आंदोलन करें। आंखों में आंसू लिए हजारे ने कहा कि अगर सरकार 1 अगस्त को संसद में कमजोर लोकपाल बिल पेश करती है तो युवा एक बार फ...