सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

depicting the contemporary life in India with its both pros and cons.

  Dr. Manisha Patil has written review of my Book. Title of the Book / समीक्षित पुस्तक: स्मृतियाँ (कहानी संग्रह) Author / लेखक: डॉ. मनीष कुमार मिश्रा Publisher / प्रकाशक: ज्ञान ज्योति पब्लिकेशंस, दिल्ली Language: Hindi Genre: Fiction (Short Story) Date of Publication: 2021 Media Type: Print Pages: 120 Price: Rs. 180/- ISBN: 978-81-904853-4-0 About the Author: A Gold Medallist in MA (Hindi) from University of Mumbai, a Research Scholar at Banaras Hindu University under the Research Awardee Scheme of UGC, an Associate of Indian Institute of Advanced Study, Shimla and Assistant Professor at K. M. Agrawal College, Kalyan—these are some of the credentials of Dr. Manish Kumar Mishra. Till date he has edited 11 books, published two anthologies of poems and presented more than 20 research papers at national and international conferences. स्मृतियाँ (Memories) is his first collection of short stories. Summary: स्मृतियाँ (Memories) consists of 11 short stories depicting the contemporary life ...

भरपूर विश्वसनीयता और गहरा आत्मविश्वास

 प्रियवर मिश्र जी, मैंने आपकी कुछेक स्मृतियाँ पढ़ीं।वैसे तो स्मृतियों की भी अपनी एक कहानी होती है पर यहाँ दोनों गलबहियाँ सी कर रही हैं।अवध की ग्रामीण पृष्ठभूमि से लबरेज ये कथाएँ बहुधा चरित्र केन्द्रित हैं ।और चरित्र भी अविराम संघर्ष का जीवट लिए हुए। इन चरित्रों में भरपूर विश्वसनीयता और गहरा आत्मविश्वास है।इन्हीं के गर्भ से अँकुर सा फूटा वह परदेशी अवध है जिसे उसका अंचलअपनी स्मृतियों से सींच कर  निरंतर हराभरा रखता है।माई हो या जहरी ,या बड़े भइया -सबके सब हमारी यादों का एक ऐसा संसार बनाते हैं जो हमें हमारी जड़ों की ही नहीं,इंसानी वजूद की भी याद दिलाता रहता है।हमें जीवन जीने की उन अदाओं और कलाओं की भी याद दिलाता रहता है जो हमें संस्कार रूप में मिले हैं। आपने इन्हें तदनुकूल भाषा में लिपिबद्ध कर जीवंतता दे दी है। निश्चय हीयह एक ऐसी दुनिया की याद है जो बीत कर भी बीती नहीं है और हमारी चेतना की पृष्ठभूमि पर किसी पार्श्व संगीत सी  गूँज रही है। विजय बहादुर सिंह, भोपाल।   ्