Showing posts with label हे मेरी तुम. Show all posts
Showing posts with label हे मेरी तुम. Show all posts

Tuesday, 3 September 2013

हे मेरी तुम

 
सुन सकती हो तो सुन लो 
संबंधों के अनुबंधों में 
सही झूठ के मंतव्यों में
मेरा होना मुश्किल है ।

फेरों की पद्धतियों में
तंत्र-मंत्र की सिद्धी में
तुम चाहो जितना भी लेकिन 
मेरा फँसना मुश्किल है ।

जन्म-जन्म के वादों में 
रीति-नीति के धागों में
रिश्तों का ताना-बाना बुनना 
मेरे लिए मुश्किल है ।

मैं रचने का इच्छुक 
तुम बसने को हो व्याकुल 
लेकिन बंजारे नयनों में
एक ही सपना मुश्किल है ।

रामधारी सिंह दिनकर के ‘प्रणभंग’ और ‘रश्मिरथी’ में मिथकीय नायकत्व की पुनर्व्याख्या : सत्ता-संरचना, सामाजिक अस्मिता और नैतिक द्वंद्व के संदर्भ में

  रामधारी सिंह दिनकर के ‘प्रणभंग’ और ‘रश्मिरथी’ में मिथकीय नायकत्व की पुनर्व्याख्या : सत्ता-संरचना, सामाजिक अस्मिता और नैतिक द्वंद्व के संदर...

Popular Posts