सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर उस साल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रेम और संवेदना के जैविक कवि : मनीष

प्रेम और संवेदना के जैविक कवि : मनीष डॉ . चमन लाल शर्मा प्रोफेसर 'हिन्‍दी' शासकीय कला एवं विज्ञान स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय , रतलाम (विक्रम विश्‍वविद्यालय , उज्‍जैन) मध्‍य प्रदेश मो. 9826768561 E-mail- clsharma.rtm@gmail.com               आजकल कविता में जो कुछ लिखा जा रहा है वह सब समकालीन है , यह पूरी तरह सच नहीं है। दरअसल समकालीनता एक रचना दृष्टि है , जहां कवि अपने समय का आकलन करता है , अपने अनुभव , अपने चिंतन और अपनी दृष्टि से वह कविता में जीवन का नया विन्यास गढ़ता है। कवि होने के अपने खतरे भी हैं , अपनी चुनौतियां भी हैं , क्योंकि कई बार कविता में   वैयक्तिकता हावी हो जाने की संभावना बनी रहती है। यकीनन कविता का आशय या उद्देश्य इतना भर नहीं है कि समाज में जो कुछ भी घटित हो रहा है या जैसा दिखाई दे रहा है उसे ज्यों का त्यों लिखकर प्रस्तुत कर दिया जाय , इससे कविता के खत्म होने का खतरा बढ़ जाता है। एक कविता पाठक को कई अर्थ देती है। कविता एक वैचारिक फलक के साथ-साथ एक कला रूप भी है , इ...