सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अमरकांत : ‘नई कहानी’ के दायरे से बाहर भी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमरकांत : ‘नई कहानी’ के दायरे से बाहर भी

                              अमरकांत का जन्म 1 जुलाई 1925 को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले बलिया के रसड़ा तहसील के अंतर्गत आनेवाले भगमलपुर नामक गाँव में हुआ। सीताराम वर्मा और अनन्ती देवी के पुत्र के रूप में जन्में अमरकांत के बचपन का नाम श्रीराम रखा गया , श्रीराम वर्मा। अमरकांत के पिता का सनातन धर्म में गहरा विश्वास था किंतु कर्मकांडों व धार्मिक रूढ़ियों में नहीं। उन्होंने अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायी।       अमरकांत की प्रारंभिक शिक्षा ‘ नगरा ’ के प्राइमरी स्कूल से शुरू हुई। सन 1946 ई. में अमरकांत ने बलिया के सतीशचन्द्र इन्टर कॉलेज से इन्टरमीडियेट की पढ़ाई पूरी कर बी.ए. करने इलाहाबाद आ गये। यहाँ से बी.ए. करने के बाद नौकरी की तलाश में वे आगरा गये। आगरा से निकलने वाले ‘ दैनिक ’ में अमरकांत को नौकरी मिल गई। आगरा के प्रगतिशील लेखक संघ की बैठकों में अमरकांत का आना-जाना शुरू हुआ। यहीं पर उनकी मुलाकात डॉ. रामविलास शर्मा , राजेन्द्...