Showing posts with label अवधी सम्मलेन का आयोजन. Show all posts
Showing posts with label अवधी सम्मलेन का आयोजन. Show all posts

Sunday, 30 January 2011

अवधी सम्मलेन का आयोजन




द्वितीय अवधी सम्मेलन 13 फरवरी, 2011 को स्वानंद आश्रम परिसर, येऊर, ठाणे में आयोजित होगा।


देश के अवधी अंचलों व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार उपस्थित रहेंगे।


परिचर्चा, सृजन संवाद, विभूतियों का सम्मान एवं लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा।






देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निकटवर्ती ठाणे शहर की सुरम्य येऊर हिल्स स्थित परमपूज्य स्वानंद बाबा आश्रम परिसर में रविवार, 13 फरवरी, 2011 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अवधी सम्मेलन का आयोजन प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, आदि अवधी अंचलों के साथ नई दिल्ली व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार हिस्सा लेंगे। अवधी सम्मेलन में परिचर्चा, सृजन संवाद, अवधी विभूतियों के सम्मान के साथ लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा।






अवधी सम्मेलन की परिचर्चा "अवधी की चुनौतियाँ" में बोली-बानी के संपादक व अवधी अकादमी के अध्यक्ष जगदीश पीयूष, अवध भारती समिति के महामंत्री डॉ. रामबहादुर मिश्र, अवधी विकास संस्थान के अध्यक्ष एड. विनोद मिश्र, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल, सुप्रसिद्ध गीतकार समीर, सहारा समय के ब्यूरो प्रमुख सैयद सलमान, सिटी चैनल के मुख्य संपादक अजय पत्रकार / सौरभ ओमर विचार व्यक्त करेंगे। इसकी अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजी तिवारी करेंगे व संचालन अभियान संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र करेंगे। सृजन संवाद में नेपाल के अवधी विद्वान लोकनाथ वर्मा, राहुल नेपाली अवधी की प्रवृत्तियों को, लाइव इंडिया के प्रमुख संवाददाता रवि तिवारी, मीडिया में अवधी तथा कवि डॉ. अशोक गुलशन अवधी कविता के गुणों को रेखांकित करेंगे।






लोक काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध अवधी गायिका मालिनी सिंह बिसेन, व्याख्या मिश्रा, सुप्रसिद्ध गायक रवि त्रिपाठी, कवि निर्झर आजमगढ़ी, अशोक टाटंबरी(फैजाबाद) व गीतकार कमल किशोर भावुक, लखनऊ के साथ मुंबई के प्रमुख स्थानीय कवि शिरकत करेंगे। सम्मेलन के अवसर पर "विकलांग की पुकार" साप्ताहिक के अभय मिश्र के अतिथि संपादन में अवधी गौरव विशेषांक का विमोचन पं. दुर्गा प्रसाद पाठक द्वारा होगा। इस सम्मेलन के आयोजन में उद्योगपति समाजसेवी चंद्रशेखर आर. शुक्ला, उद्योगपति बबलू पांडेय, कवि देवमणि पांडेय, पत्रकार सरताज मेहदी का सहयोग है।






इस कार्यक्रम के लिए सुप्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. पी.एल. पूनिया (बाराबंकी) व डॉ. संजय सिंह (सुलतानपुर) से भी संपर्क किया गया है।






अवधी सम्मेलन, मुंबई के बारे में :


विश्व प्रसिद्ध काव्य साहित्य व मूल्यवान लोक साहित्य की भाषा अवधी के प्रचार-प्रसार, उन्नयन व संवर्धन के लिए अवधी सम्मेलन, मुंबई की भावनात्मक स्थापना 14 दिसंबर, 2009 को राजेश विक्रांत द्वारा की गई। संस्था ने 22 जनवरी, 2010 को मुंबई में प्रथम अवधी सम्मेलन का आयोजन रंगभारती-हमलोग के सौजन्य से किया। इसमें जगदीश पीयूष, डॉ. रामजी तिवारी, प्रेम शुक्ल, पं. किरण मिश्र, आनंद त्रिपाठी, हृदयेश मयंक, द्वारिकानाथ मिश्रा, बृजनाथ, अनुराग त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, रामप्यारे सिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश तिवारी, एड. विजय सिंह, वर्ल्ड ऑफ ग्रेट फेसेस के संपादक अभिलाष अवस्थी, देवमणि पांडेय, अभय मिश्र, रासबिहारी पांडेय, बोधिसत्व, दिवाकर द्विवेदी, अर्चना मिश्रा, मनोज मुंतशिर, सुरेश मिश्र व कमलेश पांडेय तरुण उपस्थित रहे।






प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के बारे में :


ठाणे के येऊर हिल्स स्थित प.पू. स्वानंद बाबा आश्रम का प्रबंधन इस न्यास द्वारा किया जाता है। इस न्यास के प्रमुख ट्रस्टी प्रेम शुक्ल हैं। आश्रम में स्वानंद समाधि, महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर के साथ सामुदायिक सुविधायुक्त स्वानंद सदन का निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया गया है। होली उत्सव, गुरुपूर्णिमा, श्रावण उत्सव, शरद पूर्णिमा, वासंतिक नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि, दीपपर्व, महाशिवरात्रि, मकर संक्रांति पर आश्रम में भव्य दिव्य आयोजन होता है जिसमें कई हजार धर्म प्रेमी व श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। शरद पूर्णिमा की रात आश्रम परिसर में आयाजित होने वाली काव्य निशा की ख्याति दूर-दूर तक है। न्यास की ओर से समय-समय पर साहित्यकारों-पत्रकारों कलाकारों के सम्मान का कार्यक्रम व मेडिकल शिविरों का आयोजन भी पं. दुर्गा प्रसाद पाठक व श्रीमती शांति प्रेम शुक्ल के मार्गदर्शन में होता है।


--------------------------------


अधिक जानकारी हेतु सम्मेलन के मीडिया प्रभारी आफताब आलम से 09224169416, ई-मेलः aftaby2k@hotmail.com पर अथवा www.rajeshvikrant.blogspot.com तथा www.aftabalamhindustani.blogspot.com पर भी लॉगऑन किया जा सकता है।

What should be included in traning programs of Abroad Hindi Teachers

  Cultural sensitivity and intercultural communication Syllabus design (Beginner, Intermediate, Advanced) Integrating grammar, vocabulary, a...