Showing posts with label वेलेंटाइन डे. Show all posts
Showing posts with label वेलेंटाइन डे. Show all posts

Saturday, 6 February 2010

वेलेंटाइन डे

वेलेंटाइन डे 
 
अंधेरों  के नाम  रौशनी का पैगाम है वेलेंटाइन डे
सपनो के लिए उम्मीदों की सौगात है वेलेंटाइन डे 

सफ़र में किसी अकेले थके हुए  राही के लिए,
हमसफ़र की तरह बहुत खास है वेलेंटाइन डे .

किसी जलजले के बाद की ख़ामोशी के लिए,
फिर से जीवन का हंसी पैगाम है वेलेंटाइन डे .

मासूम बच्चों की किलकारी के लिए ,
किसी भी माँ का दुलार है वेलेंटाइन डे .

प्यार के लिए  तडपे किसी दिल के लिए ,  
सावन की फुहार सा  है वेलेंटाइन डे . 

बहन की  राखी के लिए तरसती हुई ,
कलाई के लिए सबसे खास है वेलेंटाइन डे .
  
किसी की जुल्फों तले सुंकुं पाने के लिए,
दिल की कहने का बहाना है वेलेंटाइन डे .

 आप ने जाने क्या सोचा -समझा है,
मेरे लिए इंसानियत का सबब है वेलेंटाइन डे . 
                                                       ----------------
{हमारे यंहा वेलेंटाइन डे का विरोध करना  एक फैशन हो गया है, जबकि सैंट वेलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह दिन हमे प्यार का सन्देश देता है. जिन्दगी के सभी रिश्तों में प्यार का रंग जरुरी है. }
    

CHAPTER 3 The Language Question: Tajik, Uzbek, Mughat In-Group Speech, and the Secret Lexicon From the proposed monograph: The Lyuli (Mughat) of Uzbekistan: Language, Ritual, Memory and the Search for South Asian Connections Dr. Manish Kumar C. Mishra

  CHAPTER 3 The Language Question: Tajik, Uzbek, Mughat In-Group Speech, and the Secret Lexicon From the proposed monograph: The Lyuli (Mugh...

Popular Posts