Showing posts with label तुमसे दोस्ती का मतलब है. Show all posts
Showing posts with label तुमसे दोस्ती का मतलब है. Show all posts

Sunday, 4 August 2013

तुमसे दोस्ती का मतलब है



 तुमसे दोस्ती का मतलब है
 उन सभी सपनों से प्रेम
 जो मैं देखता हूँ
 जिन्हें मैं जीता हूँ ।

   तुमसे दोस्ती
  सम्मोहन की लंबी यात्रा है
  जीवन में आस्था है
  पल प्रति पल
  सहिष्णुता का संकल्प है ।

 तुमसे दोस्ती
 खुद को सुंदर बनाने की कोशिश है
 समर्पण की विजय मुद्रा है
 संबंधों के बीच
 विश्वास का चिर अनुबंध है ।

  तुमसे दोस्ती
  भावनाओं का परिष्कार है
  खुद का परितोष,परिमार्जन है
  अभिलाषा का
  अप्रतिम लालित्य है ।

  इस दोस्ती के लिए
   दोस्त
   तुम्हारा ऋणी हूँ ।





Prime Minister Narendra Modi delivered his historic Independence Day speech from the ramparts of the Red Fort on August 15, 2026

  Prime Minister Narendra Modi delivered his historic Independence Day speech from the ramparts of the Red Fort on August 15, 2026, marking...

Popular Posts