Saturday, 1 August 2009

महाराष्ट्र मे शिक्षको की अनिश्चितकालीन हड़ताल(डिग्री कॉलेज )

महाराष्ट्र मे महाविद्यालयीन शिक्षको की अनिश्चितकालीन हड़ताल को २० दिन से अधिक होने जा रहा है,लेकिन सरकार के कान पे अभी तक जू नही रेंग रही है । खैर ठीक भी है ,आज की राजनीति मे शिक्षको की औकात ही क्या रह गयी है ? इनकी सेवा कोई अति आवश्यक सेवा तो है नही,फ़िर २० दिन क्या और २००० दिन क्या । ये शिक्षक जो काम करते हैं उससे देश का वर्तमान और भविष्य कन्हा प्रभावित होता है ?
ऐसा शायद महाराष्ट्र सरकार अभी तक सोच रही है ,इसी लिए २००६ मे लागू होने वाले वेतनमान को अभी तक लागू नही कर पायी । वह यह भूल गयी है की
जिस देश का शिक्षक भूखा होगा,
वहा ज्ञान का सागर सूखा होगा ।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts