Friday, 5 May 2023

कल रात ख़्वाब में

 




कल रात ख़्वाब में तुझसे मिलना हुआ

सितारों ने चादर समेटी सब सपना हुआ ।


मेरे कमरे से तेरी भीनी खुशबू आ रही है

कल तुझसे कितना कहना - सुनना हुआ । 


अगर तुम सच में जो मिलने आओ कभी

यह ख़्वाब का हकीकत में बदलना हुआ ।


बस एक नज़र भर के जो देखा तुझे तो

मेरे अंदर कई अरमानों का मचलना हुआ ।


राह चिकनी थी बड़ी सो संभल नहीं पाए

फिर क्या कि इश्क में बस फिसलना हुआ ।

          डॉ मनीष कुमार मिश्रा 








No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts