लड़ते हैं लेकिन भरोसा बना रहता है
छट जाता है जो कोहरा घना रहता है।
जिन रास्तों पर - "कार्य प्रगति पर है।"
ऐसे रास्तों पर तो चलना मना रहता है।
कोई साथ हो न हो तुम हौसला रखना
यूं भाड़ फोड़ने अकेले ही चना रहता है।
जो नींव पड़ जाए फ़िर मकान बनाना
जड़ों के बिना पेड़ कहां तना रहता है।
उन्हें रावणी खानदान कहते हैं गांव में
जिनके बीच रोज़ ही कुछ ठना रहता है।
Dr Manish Kumar Mishra
Kalyan
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Share Your Views on this..