Sunday, 14 May 2023

खेल तो सारा मुकद्दर का होगा

खेल तो सारा मुकद्दर का होगा 

डूबता जहाज बवंडर का होगा ।


ईमान से लड़ेंगे पोरस कई पर

इतिहास में बड़ा सिकंदर होगा ।


वही तो रहेगा हर हाल में खुश 

जो खयाल से मस्त कलंदर होगा ।


अपने दिल में थोड़ी जगह दे दो

अब वहीं पर इश्क का लंगर होगा ।


तरसता रहा मीठे पानी के लिए

जिसके आगे खारा समंदर होगा ।


गैरत थी तो अकेले ही रह गया

तेरे इशारों पर नाचता बंदर होगा ।


योग्यताएं इंतज़ार में ही रहेंगी

सिफारिश वाला कोई अंदर होगा । 


डॉ मनीष कुमार मिश्रा

कल्याण पश्चिम

महाराष्ट्र ।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

राष्ट्रीय जागरण और स्वामी विवेकानंद: भारतीय आत्मबोध, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र-निर्माण का विमर्श डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा

  राष्ट्रीय जागरण और स्वामी विवेकानंद: भारतीय आत्मबोध, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र-निर्माण का विमर्श डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा एसोसिएट ...

Popular Posts