Friday, 12 May 2023

अफ़वाहें सच हैं शक के काबिल हूं

 अफ़वाहें सच हैं शक के काबिल हूं

सच आ जाता है जुबां पर जाहिल हूं ।


सब अपने घरों के रंगीन पर्दों में कैद 

मैं दुनियां जहान के दर्द में गाफिल हूं ।


यकीनन अभी कई आगाज़ बाकी हैं

ज़रा थके इरादों को लेकर बोझिल हूं ।


विरोध की जितनी भी संभावनाएं बनें

लिखो मेरा नाम मैं सभी में शामिल हूं ।


जितना मिटता उतना ही सुकून आया

मैं अपनी ही आहुतियों का हासिल हूं ।


डॉ मनीष कुमार मिश्रा

के एम अग्रवाल महाविद्यालय

कल्याण पश्चिम

महाराष्ट्र ।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

राष्ट्रीय जागरण और स्वामी विवेकानंद: भारतीय आत्मबोध, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र-निर्माण का विमर्श डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा

  राष्ट्रीय जागरण और स्वामी विवेकानंद: भारतीय आत्मबोध, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र-निर्माण का विमर्श डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा एसोसिएट ...

Popular Posts