Friday, 12 May 2023

मुख्तलिफ हवालों से ख़बर रखते हैं

 मुख्तलिफ हवालों से ख़बर रखते हैं

तेरे चाहनेवाले तुझपर नज़र रखते हैं।


वो आते ही जाने की बात करते हैं

यूं मोहब्बत में बाकी कसर रखते हैं।


तुम कहो तो कहूं नाम सबके आगे 

अरे इश्क में हम भी जिगर रखते हैं ।


मुझसे मिलने वो आयेगी यकीन है 

प्यार में हम भी थोड़ा असर रखते हैं ।


मेरी गुजारिश को जादा हवा नहीं देते

हां कहते हैं किंतु अगर मगर रखते हैं ।


डॉ मनीष कुमार मिश्रा

कल्याण 

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Indian Knowledge Systems in the Archive: Manuscripts, Epics, Knowledge Practices and the Making of a Living Epistemic Tradition Dr. Manish Kumar C. Mishra

  Indian Knowledge Systems in the Archive: Manuscripts, Epics, Knowledge Practices and the Making of a Living Epistemic Tradition Dr. Manish...

Popular Posts