Friday, 26 June 2009

ख़बर न हुयी /

आवाज पे ,उनकी नजर ना उठी ;

पुकार पे ,मेरी पलक ना झुकी ;

कैसा वक्त था वो ,

साथ थे हम और हमें ख़बर ना हुयी /

राहों में साथ थी ;

एक ही मंजिल की तलाश थी ;

कब साथी बदल गए ,

किसी को ख़बर ना हुयी ;

घर और काम के बिच चंद लम्हों का फासला था ;

बरसों से एक ही आने जाने का रास्ता था;

लाश पड़ी रही चौराहे पे दिन भर ;

किसी को उसके घर की ख़बर ना हुयी /

1 comment:

Share Your Views on this..

बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन

बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन  बुखारेस्ट, रोमानिया | 28–29 जनवरी रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित रोमानियन–अमेरिकन यूनिवर्...