Saturday, 13 May 2023

वो काम सारे मुकम्मल पूरा चाहती हैं

 वो काम सारे मुकम्मल पूरा चाहती हैं

लड़कियां कहां कुछ अधूरा चाहती हैं ।


यूं ही नहीं सज़ा देती हैं घर आंगन को

ये अपनी जिंदगी में सलीका चाहती हैं ।


खिले हुए फूलों को देखकर खुश होती

ये भी उन्हीं की तरह खिलना चाहती हैं ।


उड़ती हुई तितलियों के रंग ढंग देखकर

ये भी तो अपनी मर्जी से उड़ना चाहती हैं ।


बंदरों को डालियों पर उछलता देखकर 

ये भी झूले पर देर तक झूलना चाहती हैं ।


सबकुछ लुटा हंसना रोना पसंद है इन्हें

लड़कियां जिंदादिली से जीना चाहती हैं ।


ये परिंदे हैं आसमान में ऊंची उड़ानों के

इन्हें हौसला दो बहुत कुछ करना चाहती हैं ।

डॉ मनीष कुमार मिश्रा

कल्याण पश्चिम,महाराष्ट्र 

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts