अपने पहले पोस्ट --- हिंदी में संचालन का शौख/part 1 के माध्यम से कुछ उम्दा काव्य पंक्तियाँ और शेर पहुचाने की जो जिम्मेदारी मैंने ली थी ,उसी कड़ी में कुछ और शेर और काव्य पंक्तियाँ यंहा दे रहा हूँ. आशा और विश्वाश है की आप को ये पसंद आएँगी .
सच की राह पे बेशक चलना ,पर इसमें नुकसान बहुत है
उन राहों पे ही चलना मुश्किल,जो राहें आसन बहुत हैं.
***********************
मेरा दुःख ये है की मैं अपने साथियों जैसा नहीं हूँ,
मैं बहादुर तो हूँ लेकिन,हारे हुए लश्कर में हूँ .
******************
हमे खबर है की हम हैं चिरागे-आखिरी -शब्,
हमारे बाद अँधेरा नहीं उजाला है.
*********************
किसी को अपने अमल का हिसाब क्या देते,
जब सवाल ही गलत थे तो जवाब क्या देते .
**********************
बीते मौसम जो साथ लाती हैं
वो हवाएं कंहा से आती हैं
*****************
कोई सनम तो हो ,कोई अपना खुदा तो हो
इस दौरे बेकसी में ,कोई अपना आसरा तो हो
****************
क्यों न महके गुलाब आँखों में,
हम ने रखे हैं ख़्वाब आँखों में .
**********************
हम तेरी जुल्फों के साए को घटा कहते हैं
इतने प्यासे हैं की क्या कहना था ?क्या कहते हैं ?
******************
मेरी ख्वाइश है की फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं
माँ से इस तरह लिपट जाऊं की बच्चा हो जाऊं
*****************
आदमी खोखले हैं पूस के बदल की तरह ,
सहर मुझे लगते हैं आज भी जंगल की तरह .
*********************
जिन्दगी यूं भी जली ,जली मीलों तक
चांदनी चार कदम,धूप चली मीलों तक
*******************
कोई ऐसा जंहा नहीं होता
दोस्त-दुश्मन कंहा नहीं होता
*****************
आगे भी ये सिलसिला जारी रखूँगा .आप को ये संकलित शेर कैसे लगे ?
Friday, 12 February 2010
हिंदी में संचालन का शौख/part 2
Labels:
हिंदी में संचालन का शौख/part 2
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन
बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन बुखारेस्ट, रोमानिया | 28–29 जनवरी रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित रोमानियन–अमेरिकन यूनिवर्...
-
***औरत का नंगा जिस्म ********************* शायद ही कोई इस दुनिया में हो , जिसे औरत का जिस्म आकर्षित न करता हो . अगर सारे आवरण हटा क...
-
जी हाँ ! मैं वृक्ष हूँ। वही वृक्ष , जिसके विषय में पद््मपुराण यह कहता है कि - जो मनुष्य सड़क के किनारे तथा...
-
Factbook on Global Sexual Exploitation India Trafficking As of February 1998, there were 200 Bangladeshi children and women a...
-
अमरकांत की कहानी -जिन्दगी और जोक : 'जिंदगी और जोक` रजुआ नाम एक भिखमंगे व्यक्ति की कहानी है। जिसे लेखक ने मुहल्ले में आते-ज...
-
अनेकता मे एकता : भारत के विशेष सन्दर्भ मे हमारा भारत देश धर्म और दर्शन के देश के रूप मे जाना जाता है । यहाँ अनेको धर...
-
अर्गला मासिक पत्रिका Aha Zindagi, Hindi Masik Patrika अहा जिंदगी , मासिक संपादकीय कार्यालय ( Editorial Add.): 210, झेलम हॉस्टल , जवा...
-
अमरकांत की कहानी -डिप्टी कलक्टरी :- 'डिप्टी कलक्टरी` अमरकांत की प्रमुख कहानियों में से एक है। अमरकांत स्वयं इस कहानी के बार...
-
Statement showing the Orientation Programme, Refresher Courses and Short Term Courses allotted by the UGC for the year 2011-2012 1...
bahut hi umda sher hain.......ek se badhkar ek.
ReplyDelete