Saturday, 13 February 2010

,वेलेंटाइन वही है

जो याद आता है तन्हाई में,वेलेंटाइन वही है
 जो चुराता है नीदें मेरी,वेलेंटाइन वही है .

 दूर हो के भी जो पास रहे,वेलेंटाइन वही है
 जो लगे सब से प्यारा हमेशा,वेलेंटाइन वही है .

जिसे मैं कहता अपना खुदा,वेलेंटाइन वही है
 सजाता जिसके लिए सपने,वेलेंटाइन वही है .

जिसकी आँखों में डूब जाऊं,वेलेंटाइन वही है
 जिसकी जुल्फों तले सो जाऊं,वेलेंटाइन वही है .

 जिसका साथ चाहूं जिन्दगी भर,वेलेंटाइन वही है
 जो बने हमसफ़र हर राह में,वेलेंटाइन वही है  .

जिसकी खुसबू हो साँसों में ,वेलेंटाइन वही है
 जो गीतों सी मीठी हो,वेलेंटाइन वही है .

 जो हो सौन्दर्य की परिभाषा,वेलेंटाइन वही है
 जो लगे मुझे मेरी राधा सी ,वेलेंटाइन वही है

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

जनवरी से दिसंबर 2026 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस

  जनवरी से दिसंबर 2026 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रत्येक दिवस का विस्तृत परिचय, महत्व और शैक्षणिक उपयोग भूमिका: यह वार्षि...

Popular Posts