Wednesday, 30 December 2009

नया साल जब आता है ,--------------------------------------

नया साल  जब  आता  है ,
याद तुम्हारी लाता है . 
तेरे  मेरे सपनो का ,
खंडहर मुझे दिखाता है . 
नया साल ---------------------------------------
 ना जाने  तेरी कितनी ,
बातें याद दिलाता है . 
वक्त की शाखों से टूटे,
 पत्तो सा बिखराता है .
नया  साल -------------------------------------------
 अपने  सपनो  की टूटन को,
हर आहट में दिखलाता है . 
अपनी हर छुअन को,
 यादो में  सहलाता है . 
नया साल -------------------------------

आ जाओगी शायद फिर तुम,
एहसास यही दे जाता है . 
मीठे-मीठे सपनो को ,
मेरे पास  सुलाता  है .
 नया साल ---------------------------------- 
 तेरे बाद उदास पड़े,
 बिस्तर को  सहलाता है .
 उदास इसकी सलवटों में ,
 मेरी हंसी उड़ाता है . 
नया साल जब -------------------------------- 
 happy new year -2010

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Most trending searches in the world

  The most searched topics in the world change hour by hour, but based on the latest Google Trends and global search activity, these are amo...

Popular Posts