हंसती कली
महकती फली
बरसती बुँदे
सुलगती यादें
गरजती लिप्सा
दहकती आशा
बदलती सीमायें
बहकती निष्ठाएं
प्यार या पिपासा
रिश्ते औ निराशा
अधीर कामनाएं
लरजती वासनाएँ
उलझा भाव
अधुरा लगाव
चंचल मन
प्यासा तन
सामाजिक सरोकार
रोकता संस्कार
मंजिल व गंतव्य
झूलता मंतव्य
बड़ती चेष्टाए
ढहती मान्यताएं
लगन दीवानी
मोहब्बत जवानी
काम प्रबल
भावों में बल
टूटता बंधन
आल्हादित आलिंगन
Thursday, 15 July 2010
मोहब्बत जवानी
Labels:
hindi kavita,
mohabbat
[ बादलों की प्यास हूँ मै ,
जो पूरी न हुयी ,वो आस हूँ मै ;
फूलों की घाटी का ,
दल से बिछडा गुलाब हूँ मै ;
सुबह का पूरा न हुवा ;
वो अधुरा ख्वाब हूँ मै / ]====
{ तजुर्बा उम्र का है या उम्र तजुर्बे की ?
कैसे कहें की बात सच की है या सपने की ?
जो दिया जिंदगी ने समेट लिया ,
जो कहा अपनो ने सहेज लिया /
रास्ते कहाँ जायेंगे जानता नहीं हूँ मै;
खुदा की राह है,मंजिल तलाशता नहीं हूँ मै / }
====
( मेरी मोहब्बत से मुझको शिकायत है ,
ऐसे न कर सका की उनको भी आहट हो / )
====
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन
बुखारेस्ट में संपन्न क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन बुखारेस्ट, रोमानिया | 28–29 जनवरी रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित रोमानियन–अमेरिकन यूनिवर्...
No comments:
Post a Comment
Share Your Views on this..