Sunday, 25 December 2011

आवारापन



सलीका सिखाने लगा जमाना मुझको
जब हर एक लगता है बेगाना मुझको ।


उसके बाद तो , मौत ही आने देते
क्यों चाहते हैं लोग, जिलाना मुझको ।


वही एक है जिसे भूल नहीं सकता मैं
जिसने छोड़ा नहीं है, सताना मुझको ।


वो कब के बसा चुके है दुनिया अपनी,
यहाँ खोजे नहीं मिलता, ठिकाना मुझको ।

कभी सागर पी गया था उसके ओठों से ,
अब तो मयस्सर नहीं, कोई पैमाना मुझको ।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

हिन्दी : पक्ष – प्रतिपक्ष

            हिं दी के पक्ष में जिस भावुकता के साथ तर्क रखे जाते हैं उन्होंने हिंदी का कोई भला नहीं किया अपितु नुकसान ही अधिक हुआ । हिंदी की ...