Saturday, 3 June 2023

जिससे सिद्ध होता है

 जिससे सिद्ध होता है


एक

रोचक विषय की तरह 

नवाचारी प्रवृत्ति को

लगातार खोते चले जाना 

कितना दुर्भाग्यपूर्ण है!!


परंपरा से उखड़े लोगों को

निरंतर

आगाह किया गया कि

नवीनता

परंपरा की ही कपोलें हैं लेकिन

उनकी उपेक्षा ने

उन्हें उनकी जड़ों से

काट दिया

शायद ये लोग 

जड़ताओं और जड़ों में

अंतर नहीं समझ पाए।


एक नज़ीर के तौर पर

ऐसी बातों का

स्मरण रखना चाहिए

जिससे सिद्ध होता है कि

बाद की कहानी

अपनी पृष्ठभूमि का ही

विकास है ।

Dr Manish Kumar Mishra

Assistant professor 

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

A REVIVAL SEEKING INDUSTRIAL DEPTH Production, Finance, Policy and Cultural Management in Chhattisgarhi Cinema, 2000–2026 Dr Manish Kumar C. Mishra

  REGIONAL SCREEN INDUSTRIES OF INDIA A REVIVAL SEEKING INDUSTRIAL DEPTH Production, Finance, Policy and Cultural Management in Chhattisgarh...

Popular Posts