Saturday, 10 June 2023

महिला लेखन हेतु `साहित्य गरिमा पुरस्कार के लिए प्रविष्ठियाँ आमंत्रित

 महिला लेखन हेतु  `साहित्य गरिमा पुरस्कार  के लिए प्रविष्ठियाँ आमंत्रित 

====================

साहित्य गरिमा पुरस्कार दक्षिण प्रांतों के महिला लेखन को प्रोत्साहन एवं प्रतिष्ठित करने का व्यापक चिंतन है|  साहित्य की विविध विधाओं  की चयनित विधा पर महिला  लेखन को यह पुरस्कार देने का निर्णय  लिया  गया है | इस बार कहानी  और उपन्यास विधा पर यह पुरस्कार दो लेखिकाओं  को दिया जायेगा |  इस पुरस्कार के लिए इक्कीस हजार रुपए की धनराशि ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि एक भव्य समारोह में  दिया जाता है | 

बारहवाँ और  तेरहवाँ साहित्य गरिमा पुरस्कार वर्ष 2022 /2023  दक्षिण प्रांतों आंध्र प्रदेश ,तेलंगाना ,कर्नाटक  ,

महाराष्ट्र ,तमिलनाडु ,गुजरात ,

गोवा ,केरल ,लक्ष्यदीप एवं पांडुचेरी  आदि अहिन्दी भाषी प्रांतों  की  लेखिकाओं को  जिनकी पुस्तक उपरोक्त विधा कहानी पर  हिंदी में  वर्ष 2017 - 2022  के बीच प्रकाशित हुई हो एवं उपन्यास विधा पर हिंदी में वर्ष 2018 -2023  के बीच प्रकाशित हुई हो  ,वे इस पुरस्कार के लिए प्रविष्ठियों के रूप में   चार -चार पुस्तकें  ,जीवन परिचय  एवं नवीनतम दो  छाया चित्र और निजी पता लिखा व टिकट लगा लिफाफा सामग्री के साथ भिजवाएँ | पुस्तक कम से कम सौ पृष्ठों की होनी चाहिए |सामग्री के लिफाफे पर ``प्रविष्ठियाँ साहित्य गरिमा पुरस्कार -2022 /2023  '' साफ -साफ बड़े अक्षरों में लिखें |  प्रविष्ठियाँ भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त -2023 होगी | कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 और वर्ष - 2021  का साहित्य गरिमा पुरस्कार निरस्त कर दिया गया है | अन्य हिंदी प्रदेशों के रचनाकार जो विगत दस वर्ष से दक्षिण प्रदेशों  में  रह रहें हैं, वे इस पुरस्कार हेतु  प्रविष्ठि भेज सकते हैं | अधिक जानकारी हेतु डॉ अहिल्या मिश्र -9849742803 / 7981640328 या डॉ. रमा द्विवेदी -9849021742 से संपर्क करें | 

प्रविष्ठियाँ भेजने का पता -

 डॉ अहिल्या  मिश्र ,संस्थापक अध्यक्ष , 

शांडिल्य -सार्त्रम 

E -54 , मधुरा नगर ,हैदराबाद -500038 

( तेलंगाना )

फोन :7981640328/ 9849742803


प्रेषक : डॉ रमा द्विवेदी ,महासचिव - 9849021742

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

What should be included in traning programs of Abroad Hindi Teachers

  Cultural sensitivity and intercultural communication Syllabus design (Beginner, Intermediate, Advanced) Integrating grammar, vocabulary, a...