Tuesday, 19 March 2024

नवरोज मुबारक ।

 नवरोज मुबारक ।


नवरोज आया है बहारों की आमद लेकर

सुख समृद्धि और शांति की दावत लेकर ।


प्रकृति सजने लगी अपने वासंती रंग में

नवरोज आया है पैगाम ए मोहब्बत लेकर ।


शफ़्फ़ाक़ियत, ताज़गी व ख़ुश-गवार फ़ज़ा

यह नवरोज आया है ऐसी ही सिफात लेकर ।


रंग ए हसरत में देखो तो कितना असर आया

नवरोज आया है उम्मीदों का ए’तिमाद लेकर ।


बहुत मुबारक हो सभी को ये माह ए नवरोज 

मनाओ नवरोज इंसानियत की सौगात लेकर । 


डॉ मनीष कुमार मिश्रा

विजिटिंग प्रोफेसर ( ICCR हिंदी चेयर)

ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज

ताशकंद, उज़्बेकिस्तान।





No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

रामधारी सिंह दिनकर के ‘प्रणभंग’ और ‘रश्मिरथी’ में मिथकीय नायकत्व की पुनर्व्याख्या : सत्ता-संरचना, सामाजिक अस्मिता और नैतिक द्वंद्व के संदर्भ में

  रामधारी सिंह दिनकर के ‘प्रणभंग’ और ‘रश्मिरथी’ में मिथकीय नायकत्व की पुनर्व्याख्या : सत्ता-संरचना, सामाजिक अस्मिता और नैतिक द्वंद्व के संदर...

Popular Posts