Tuesday, 2 November 2010

वो शाम जो ,तेरे पहलू में गुजर गयी .

फिर ना आयी ,जाने किधर गयी 
वो शाम जो ,तेरे पहलू में गुजर गयी . 

वीरान हो गए हैं, अब गाँव सारे 
 नई पौध तो ,कब की शहर गयी .

 तेरे पास लौटना तो चाहता हूँ 
 पर जाने कंहा वह डगर गयी .

अब कौन  बदलेगा इस व्यवस्था को, 
दिलों से इन्कलाब की वो लहर गयी .

हकीकत में सूख रहे हैं खेत सारे ,
 सिर्फ कागजों पे बनती नहर गयी . 

  

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

Prime Minister Narendra Modi delivered his historic Independence Day speech from the ramparts of the Red Fort on August 15, 2026

  Prime Minister Narendra Modi delivered his historic Independence Day speech from the ramparts of the Red Fort on August 15, 2026, marking...

Popular Posts