Monday, 29 December 2008

नया साल जब आता है .

नया साल जब आता है ,याद तुम्हारी लाता है
तेरी यादो की खुसबू से,यह मेरा मन महकता है ।
वक्त के चूल्हे के अंदर, स्मृतियों की राख़ पड़ी
इसी के अंदर से वह, प्यार मेरा दहकता है ।
हम दोनों का मिल पाना, नामुमकिन है लेकिन
तुमसे मिल पाने की , यह मुझमे आस जगाता है ।
भूल गई हो तुम मुझको,इसका है आभास मगर
लेकिन--सायद--कुछ तो हो ,ऐसे यह भरमाता है ।
तेरा लौट के आ पाना ,व्यर्थ की है यह बात मगर
तेरी राहों पर अक्सर ,यह मेरे नैन बिछ्वाता है ।
चाहा तो सब को लेकिन, सबसे पहले तुम हो
तेरे बाद भी तेरी ही, यह सौगात मुझे दे जाता है ।

नया साल जब भी आता है ------------------------------------------------------

''आप सभी को नव वर्ष की शुभ कामनायें ।''
मनीष कुमार मिश्रा

2 comments:

  1. First of all Wish U Happy New Yewr..

    Sundear Rachana...

    Badhi...

    ReplyDelete
  2. welcum sir...... and accept my best wishes for new year....

    ReplyDelete

Share Your Views on this..

रिश्तों की भाषा और अनुवाद की सांस्कृतिक चुनौती नीलूफ़र ख़ोदजाएवा के ‘Semantics of Kinship Terms as a Form of Address in Uzbek Translations of Premchand’ का आलोचनात्मक अध्ययन

  रिश्तों की भाषा और अनुवाद की सांस्कृतिक चुनौती नीलूफ़र ख़ोदजाएवा के ‘Semantics of Kinship Terms as a Form of Address in Uzbek Translations...

Popular Posts