Friday, 2 August 2013

तुमसे जुड़ी हर बात को

मैंने पूछा -
       तुम्हें याद है
        जब तुमने ही कहा था कि
        --------------------------------।
उसने कहा-
        नहीं याद है
        वैसे भी तुमसे इतनी बातें होती हैं
         कि सब याद रखना मुश्किल है ।
मैंने कहा -
          चलो अच्छा है
          सब याद रखोगी तो परेशान रहोगी
          मेरी तरह
          वैसे भी
          मैं तो हूँ हि
          तुमसे जुड़ी हर बात को
          याद रखने के लिए।
          

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

दुष्यंत कुमार की दस प्रसिद्ध ग़ज़लें

दुष्यंत कुमार की 10 ग़ज़लें 1. मैं जिसे ओढ़ता बिछाता हूँ  वो ग़ज़ल आप को सुनाता हूँ  एक जंगल है तेरी आँखों में  मैं जहाँ राह भूल जाता हूँ  त...