Sunday, 1 December 2013

70.तुम्हारी सबसे सुंदर फ़ोटो



खुले बालों में 
मुस्कुराती हुई एक 
तस्वीर भेजकर 
उन्होने मेल में लिखा 
--- ये मेरी सबसे अच्छी फोटो है 
----तुम्हें कैसी लगी ?
मैंने रीप्लाय मेल में लिखा 
---- बहुत सुंदर है 
-----लेकिन तुम्हारी सबसे सुंदर फ़ोटो
ये नहीं है ।
वो तो तुमसे खो चुकी है
सालों पहले
फ़िर भी अगर
कभी मन करे तो
आकार देख लेना
मेरी आखों नें
आज़ भी
उसे संभाल के रखा है
बहुत सजा के रखा है ।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

श्रीमद्भगवद्गीता का मनोविज्ञान विषाद, आत्म-नियमन, निष्काम कर्म, समत्व और मनोवैज्ञानिक कल्याण का समकालीन अध्ययन डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा

  भारतीय मनोविज्ञान एवं जीवन-दर्शन श्रीमद्भगवद्गीता का मनोविज्ञान विषाद, आत्म-नियमन, निष्काम कर्म, समत्व और मनोवैज्ञानिक कल्याण का समकालीन अ...

Popular Posts