श्रीशंकर शिक्षायतन वैदिक शोध संस्थान, नई दिल्ली दिनांक 17-23 नवम्बर, मंगलवार - सोमवार 2026, व्याकरणबोध-कार्यशाला विषयक सप्तदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समायोजन करने जा रहा है। यह कार्यशाला गूगलमीट के माध्यम से प्रतिदिन सायंकाल 5:00-7:00 बजे तक ऑनलाईन समायोजित होगी। यह कार्यशाला विद्यावाचस्पति पं. मधुसूदन ओझा प्रणीत व्याकरणविनोद नामक ग्रन्थ पर आयोजित हो रही है इस ग्रन्थ में व्याकरण के विविध पक्षों पर विचार किया गया है। इस ग्रन्थ में व्याकरण के प्रायोगिक पक्ष से संबन्धित समास, कृदन्त, स्त्रीप्रत्यय, नामधातु, स्वरविधि और अव्यय आदि विषय समाहित हैं। कार्यशाला में इसी ग्रन्थ का अध्यापन विषय विशेषज्ञ द्वारा कराया जायेगा।
इस कार्यशाला में सहभागिता हेतु आप सादर आमन्त्रित हैं। सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है परन्तु पञ्जीकरण आवश्यक है। पञ्जीकृत प्रतिभागियों को उनके ईमेल एवं आवश्यक होने पर ह्वाट्सप के माध्यम से भी कार्यशाला में सम्मिलित होने का लिंक प्रेषित किया जायेगा। कार्यशाला में प्रतिदिन की उपस्थिति अनिवार्य है। उपस्थिति के आधार पर ही पञ्जीकृत प्रतिभागियों को कार्यशाला की समाप्ति पर सहभागिता प्रमाणपत्र प्रेषित किया जायेगा। कृपया अधोलिखित लिंक के माध्यम से कार्यशाला में पञ्जीकृत होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।
पंजीकरण लिंक : https://forms.gle/
Regards,
Shri Shankar Shikshayatan
(Institute of Vedic Research)
Contact: 011-68228078
Whatsapp: 7678562841
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Share Your Views on this..