Wednesday, 26 August 2026

कुछ बताना

 


कुछ बताना तो कुछ छुपाना पड़ता है

रिश्ता तो हर हाल में निभाना पड़ता है।


ये सियासत के खेल बड़े ही अजीब हैं

ख़ुद ही लगाकर आग बुझाना पड़ता है।


वो जो प्यार में चाहता है बेपनाह तुम्हें।

उसे तो हर हाल में मनाना पड़ता है।


कामयाबी ऐसे ही नहीं टिकती है, दोस्त

कभी झुकना तो कभी झुकाना पड़ता है।


जो वक़्त के साथ चलना नहीं सीखते

उन्हें अक्सर बहुत पछताना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Share Your Views on this..

वैदिक ज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की तकनीकें सतत विश्व-विकास के लिए भारतीय ज्ञान-प्रणाली का समन्वित मॉडल डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्रा

  वैदिक ज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की तकनीकें सतत विश्व-विकास के लिए भारतीय ज्ञान-प्रणाली का समन्वित मॉडल डॉ. मनीष कुमार सी. मिश्र...

Popular Posts