द्वितीय अवधी सम्मेलन 13 फरवरी, 2011 को स्वानंद आश्रम परिसर, येऊर, ठाणे में आयोजित होगा। देश के अवधी अंचलों व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार उपस्थित रहेंगे। परिचर्चा, सृजन संवाद, विभूतियों का सम्मान एवं लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निकटवर्ती ठाणे शहर की सुरम्य येऊर हिल्स स्थित परमपूज्य स्वानंद बाबा आश्रम परिसर में रविवार, 13 फरवरी, 2011 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अवधी सम्मेलन का आयोजन प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, आदि अवधी अंचलों के साथ नई दिल्ली व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार हिस्सा लेंगे। अवधी सम्मेलन में परिचर्चा, सृजन संवाद, अवधी विभूतियों के सम्मान के साथ लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा। अवधी सम्मेलन की परिचर्चा "अवधी की चुनौतियाँ" में बोली-बानी के संपादक व अवधी अकादमी के अध्यक्ष जगदीश पीयूष, अवध भारती समिति के महामंत्री डॉ. रामबहादुर मिश्र, अवधी विकास संस्थान के अध्यक्ष एड. विनोद मिश्र, दो...
हिन्दी साहित्य, भाषा-विज्ञान, समाज-विज्ञान, भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर प्रामाणिक शोधपरक आलेख। संपादक: डॉ. मनीष कुमार मिश्रा।