Saturday 5 February 2011

हिंदी ब्लागिंग : स्वरूप, व्याप्ति और संभावनाएं '' -दो दिवशीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

प्रिय हिंदी ब्लॉगर बंधुओं ,
           आप को सूचित करते हुवे हर्ष हो रहा है क़ि आगामी शैक्षणिक वर्ष २०११-२०१२ के जनवरी माह में २०-२१ जनवरी (शुक्रवार -शनिवार ) को ''हिंदी ब्लागिंग  : स्वरूप, व्याप्ति और संभावनाएं ''  इस विषय पर दो दिवशीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है.  विश्विद्यालय अनुदान आयोग    द्वारा  इस संगोष्ठी को संपोषित  किया जा सके इस सन्दर्भ में  औपचारिकतायें पूरी की जा रही हैं. के.एम्. अग्रवाल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजन की जिम्मेदारी ली गयी है. महाविद्यालय के प्रबन्धन समिति ने संभावित संगोष्ठी के पूरे खर्च को उठाने की जिम्मेदारी ली है. यदि किसी कारणवश कतिपय संस्थानों से आर्थिक मदद नहीं मिल पाई तो भी यह आयोजन महाविद्यालय अपने खर्च पर करेगा.
               संगोष्ठी की तारीख भी निश्चित हो गई है (२०-२१ जनवरी २०१२ )  संगोष्ठी में अभी पूरे साल भर का समय है ,लेकिन आप लोगों को अभी से सूचित करने के पीछे मेरा उद्देश्य यह है क़ि मैं संगोष्ठी के लिए आप लोगों से कुछ आलेख मंगा सकूं.
             दरअसल संगोष्ठी के दिन उदघाटन समारोह में हिंदी ब्लागगिंग पर एक पुस्तक के लोकार्पण क़ी योजना भी है. आप लोगों द्वारा भेजे गए आलेखों को ही पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित किया जायेगा . आप सभी से अनुरोध है क़ि आप अपने आलेख जल्द से जल्द भेजने क़ी कृपा    करें  .
           आप सभी के सहयोग   क़ी आवश्यकता  है . अधिक  जानकारी  के लिए संपर्क  करें 


डॉ.  मनीष  कुमार  मिश्रा 
 के.एम्. अग्रवाल महाविद्यालय 
 गांधारी  विलेज , पडघा  रोड 
 कल्याण -पश्चिम 
 pin.421301
 महाराष्ट्र
mo-09324790726

Sunday 30 January 2011

अवधी सम्मलेन का आयोजन




द्वितीय अवधी सम्मेलन 13 फरवरी, 2011 को स्वानंद आश्रम परिसर, येऊर, ठाणे में आयोजित होगा।


देश के अवधी अंचलों व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार उपस्थित रहेंगे।


परिचर्चा, सृजन संवाद, विभूतियों का सम्मान एवं लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा।






देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निकटवर्ती ठाणे शहर की सुरम्य येऊर हिल्स स्थित परमपूज्य स्वानंद बाबा आश्रम परिसर में रविवार, 13 फरवरी, 2011 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अवधी सम्मेलन का आयोजन प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, आदि अवधी अंचलों के साथ नई दिल्ली व नेपाल से अवधी विद्वान, कवि व कलाकार हिस्सा लेंगे। अवधी सम्मेलन में परिचर्चा, सृजन संवाद, अवधी विभूतियों के सम्मान के साथ लोक काव्य संध्या का आयोजन भी होगा।






अवधी सम्मेलन की परिचर्चा "अवधी की चुनौतियाँ" में बोली-बानी के संपादक व अवधी अकादमी के अध्यक्ष जगदीश पीयूष, अवध भारती समिति के महामंत्री डॉ. रामबहादुर मिश्र, अवधी विकास संस्थान के अध्यक्ष एड. विनोद मिश्र, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल, सुप्रसिद्ध गीतकार समीर, सहारा समय के ब्यूरो प्रमुख सैयद सलमान, सिटी चैनल के मुख्य संपादक अजय पत्रकार / सौरभ ओमर विचार व्यक्त करेंगे। इसकी अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजी तिवारी करेंगे व संचालन अभियान संस्था के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र करेंगे। सृजन संवाद में नेपाल के अवधी विद्वान लोकनाथ वर्मा, राहुल नेपाली अवधी की प्रवृत्तियों को, लाइव इंडिया के प्रमुख संवाददाता रवि तिवारी, मीडिया में अवधी तथा कवि डॉ. अशोक गुलशन अवधी कविता के गुणों को रेखांकित करेंगे।






लोक काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध अवधी गायिका मालिनी सिंह बिसेन, व्याख्या मिश्रा, सुप्रसिद्ध गायक रवि त्रिपाठी, कवि निर्झर आजमगढ़ी, अशोक टाटंबरी(फैजाबाद) व गीतकार कमल किशोर भावुक, लखनऊ के साथ मुंबई के प्रमुख स्थानीय कवि शिरकत करेंगे। सम्मेलन के अवसर पर "विकलांग की पुकार" साप्ताहिक के अभय मिश्र के अतिथि संपादन में अवधी गौरव विशेषांक का विमोचन पं. दुर्गा प्रसाद पाठक द्वारा होगा। इस सम्मेलन के आयोजन में उद्योगपति समाजसेवी चंद्रशेखर आर. शुक्ला, उद्योगपति बबलू पांडेय, कवि देवमणि पांडेय, पत्रकार सरताज मेहदी का सहयोग है।






इस कार्यक्रम के लिए सुप्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. पी.एल. पूनिया (बाराबंकी) व डॉ. संजय सिंह (सुलतानपुर) से भी संपर्क किया गया है।






अवधी सम्मेलन, मुंबई के बारे में :


विश्व प्रसिद्ध काव्य साहित्य व मूल्यवान लोक साहित्य की भाषा अवधी के प्रचार-प्रसार, उन्नयन व संवर्धन के लिए अवधी सम्मेलन, मुंबई की भावनात्मक स्थापना 14 दिसंबर, 2009 को राजेश विक्रांत द्वारा की गई। संस्था ने 22 जनवरी, 2010 को मुंबई में प्रथम अवधी सम्मेलन का आयोजन रंगभारती-हमलोग के सौजन्य से किया। इसमें जगदीश पीयूष, डॉ. रामजी तिवारी, प्रेम शुक्ल, पं. किरण मिश्र, आनंद त्रिपाठी, हृदयेश मयंक, द्वारिकानाथ मिश्रा, बृजनाथ, अनुराग त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, रामप्यारे सिंह रघुवंशी, ओमप्रकाश तिवारी, एड. विजय सिंह, वर्ल्ड ऑफ ग्रेट फेसेस के संपादक अभिलाष अवस्थी, देवमणि पांडेय, अभय मिश्र, रासबिहारी पांडेय, बोधिसत्व, दिवाकर द्विवेदी, अर्चना मिश्रा, मनोज मुंतशिर, सुरेश मिश्र व कमलेश पांडेय तरुण उपस्थित रहे।






प.पू.स्वानंद बाबा सेवा न्यास के बारे में :


ठाणे के येऊर हिल्स स्थित प.पू. स्वानंद बाबा आश्रम का प्रबंधन इस न्यास द्वारा किया जाता है। इस न्यास के प्रमुख ट्रस्टी प्रेम शुक्ल हैं। आश्रम में स्वानंद समाधि, महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर के साथ सामुदायिक सुविधायुक्त स्वानंद सदन का निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया गया है। होली उत्सव, गुरुपूर्णिमा, श्रावण उत्सव, शरद पूर्णिमा, वासंतिक नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि, दीपपर्व, महाशिवरात्रि, मकर संक्रांति पर आश्रम में भव्य दिव्य आयोजन होता है जिसमें कई हजार धर्म प्रेमी व श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। शरद पूर्णिमा की रात आश्रम परिसर में आयाजित होने वाली काव्य निशा की ख्याति दूर-दूर तक है। न्यास की ओर से समय-समय पर साहित्यकारों-पत्रकारों कलाकारों के सम्मान का कार्यक्रम व मेडिकल शिविरों का आयोजन भी पं. दुर्गा प्रसाद पाठक व श्रीमती शांति प्रेम शुक्ल के मार्गदर्शन में होता है।


--------------------------------


अधिक जानकारी हेतु सम्मेलन के मीडिया प्रभारी आफताब आलम से 09224169416, ई-मेलः aftaby2k@hotmail.com पर अथवा www.rajeshvikrant.blogspot.com तथा www.aftabalamhindustani.blogspot.com पर भी लॉगऑन किया जा सकता है।

अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुवे

हाल ही में के.एम्. अग्रवाल महाविद्यालय कल्याण में एक राष्ट्रिय संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इस संगोष्ठी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुवे हमने अपने इस ब्लॉग की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रायोजित किये.
          शिक्षा से जुड़े किसी भी आयोजन में हम आगे भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहेंगे.

     

national seminar on hindi blogging

In  january 2012 we are planning to organize a two days national seminar on  '' hindi blogging: svroop,vyapti aur sambhavnayen.''
              expected date will be 20st-21nd  january 2012. for the same we have send our preposal to university grant commission and maharashtra hindi sahity akadmi. k.m.agrawal college managemaent and principal madam has all ready given the permission for the said seminar.
        we are planning to publish a book of selected articles on above seminar topic. so if you are intrested in the same, then kindly contact to me.

DR.MANISH KUMAR MISHRA
 K.M.AGRAWAL COLLEGE
 GANDHARI VILLAGE
PADGHA ROAD
 KALYAN-WEST
 PIN-421301
 DIST. THANE
 MAHARASHTRA
INDIA
MO-9324790726

उज़्बेकी कोक समसा / समोसा

 यह है कोक समसा/ समोसा। इसमें हरी सब्जी भरी होती है और इसे तंदूर में सेकते हैं। मसाला और मिर्च बिलकुल नहीं होता, इसलिए मैंने शेंगदाने और मिर...